‘पंचम’ ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन में उमड़ा आस्था का सैलाब! लाखों परिवारों ने एक साथ दी आहुति

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बागेश्वर धाम में 20 अप्रैल को पाँचवाँ ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में देश-विदेश से जुड़े लाखों सनातनी परिवारों ने एक साथ हवन में आहुति देकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

यह विशेष अभियान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संकल्प का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य घर-घर में हवन परंपरा को पुनर्जीवित करना है।

हर महीने आयोजित हो रहा हनुमान चालीसा हवन

इस श्रृंखला का पहला हवन 4 दिसंबर को आयोजित किया गया था। इसके बाद हर महीने एक ऑनलाइन हवन किया जा रहा है। पाँचवें हवन में भी लाखों परिवारों ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आहुति दी।

आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश

आयोजन के दौरान “नारियल उतारा” जैसी पारंपरिक विधियों को भी शामिल किया गया। आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता का संचार करना है।कई परिवारों ने आर्थिक तंगी और जीवन की समस्याओं से मुक्ति की कामना के साथ भी इस हवन में भाग लिया।

वैश्विक स्तर पर जुड़ी सनातन आस्था

बागेश्वर धाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस हवन में 4 लाख से अधिक परिवार जुड़े। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे श्रद्धालुओं ने भी इसमें भाग लेकर सनातन संस्कृति से अपनी आस्था को जोड़ा।

अगला हवन कब होगा?

इस श्रृंखला का अगला यानी छठवां ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन 4 जून को आयोजित किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *