छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका! हाईकोर्ट में 38 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने हाईकोर्ट में डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 38 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 12 मई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 13 से 15 मई तक सुधार का मौका दिया जाएगा।
Read more : M.P News : सिंगरौली- रेत चोरी मामले में BJP नेता के बेटे का नाम सामने आने से बवाल, मुक्तिधाम मार्ग पर मेडिकल वेस्ट से बढ़ा खतरा

परीक्षा कब होगी?

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। एडमिट कार्ड 22 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र रायपुर और बिलासपुर में बनाए गए हैं।

आवेदन शुल्क और रिफंड नियम

  • सामान्य वर्ग: ₹350
  • ओबीसी: ₹250
  • एससी/एसटी/दिव्यांग: ₹200

छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा, जो भी भुगतान बैंक खाते से किया गया हो।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री (कम से कम द्वितीय श्रेणी) होना अनिवार्य है। इसके साथ PGDCA या DOE से ‘O’ लेवल कोर्स जरूरी है। हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नियुक्ति दी जाएगी।छत्तीसगढ़ में यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जिसमें कंप्यूटर और टाइपिंग स्किल वाले अभ्यर्थियों को बेहतर मौका मिलेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *