Pithaliya Complex lift: करेंसी टॉवर के बाद पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट खराब, आईएएस अधिकारी की पत्नी फंसी; सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

0
123
Pithaliya Complex lift:
Pithaliya Complex lift:

Pithaliya Complex lift: रायपुर : रायपुर में कमर्शियल बिल्डिंग्स की लिफ्ट सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। करेंसी टॉवर की घटना के बाद अब फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक और मामला सामने आया है, जहां गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक आईएएस अधिकारी की पत्नी लिफ्ट में फंस गईं।

Pithaliya Complex lift: जानकारी के अनुसार, आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी जिम जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल कर रही थीं, तभी लिफ्ट अचानक खराब हो गई। कुछ समय तक अंदर फंसे रहने के कारण वे घबरा गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों और नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया गया।

Pithaliya Complex lift: नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही जोन-2 की टीम को मौके पर भेजा गया। वहीं मुख्य विद्युत निरीक्षक सुरेश कुमार नेताम ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित लिफ्ट की जांच और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के निर्देश दिए जाएंगे।

Pithaliya Complex lift: गौरतलब है कि इससे पहले 20 अप्रैल को करेंसी टॉवर में भी एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गई थीं। उस दौरान लिफ्ट में न पर्याप्त रोशनी थी, न ही वेंटिलेशन और न ही कोई इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन उपलब्ध थी। करीब 20 मिनट तक वे अंदर फंसी रहीं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर की बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here