MP Sports Festival : 13 खेलों की प्रतिस्पर्धा में 5000 चयनित खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा; पीएम मोदी 25 को करेंगे वर्चुअल संबोधन

VIKASH KHALKHO

MP Sports Festival : रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी 23, 24 और 25 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव के मेगा फाइनल और भव्य समापन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों और अधिकारियों को खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।Parliamentarian Sports Festival: The mega final will be held in Raipur on December 23-24, followed by a grand closing ceremony on December 25. Prime Minister Modi will deliver a virtual address.

MP Sports Festival : राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही प्रतिष्ठा

सांसद खेल महोत्सव की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिष्ठा का प्रमाण है कि केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भेजी हैं। सांसद अग्रवाल ने बताया कि यह पत्र न केवल आयोजन की गरिमा को बढ़ाता है, बल्कि खेल विकास के प्रति उनके दूरदर्शी नेतृत्व का भी सम्मान है।

MP Sports Festival : 5000 खिलाड़ी लेंगे मेगा फाइनल में भाग

सांसद अग्रवाल ने जानकारी दी कि 23 और 24 दिसंबर को मेगा फाइनल प्रतियोगिताएं सुभाष स्टेडियम, स्प्रे स्कूल, जे.एन. पाण्डेय स्कूल और अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल जैसे प्रमुख स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 5000 चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ये खिलाड़ी रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले रायपुर नगर निगम, अभनपुर, आरंग, तिल्दा, धरसीवा, बलौदा बाजार, भाटापारा और सिमगा ब्लॉक से चयनित हुए हैं।

प्रतियोगिताएं 13 खेलों—कुश्ती, खो-खो, गेंड़ी दौड़, फुगड़ी, रस्साकसी, रस्सीकूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, तैराकी, भारोत्तोलन और शरीर सौष्ठव—में 19 वर्ष से कम और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्गों में आयोजित होंगी।

MP Sports Festival : 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ पर भव्य समापन

सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को वर्चुअल संबोधन देंगे। साथ ही, राज्य के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

MP Sports Festival : जनआंदोलन बन गया है यह महोत्सव

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि रायपुर की खेल प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और मंच देने का जनआंदोलन है। हमारा संकल्प है कि गाँव से शहर तक छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया जाए।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ के विज़न को धरातल पर उतारते हुए यह आयोजन हर नागरिक को अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास से जोड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड 85,000 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया, जो इसे ऐतिहासिक बनाता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *