cg transfer : सामान्य प्रशासन विभाग के 16 अफसरों का तबादला, स्नेहा यादव गृह विभाग की संभालेंगी जिम्मेदारी, उप सचिव ने जारी किया आदेश

Sanjay Sahu
CG NEWS

cg transfer :रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 16 अनुभाग अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 25 नवंबर को नवा रायपुर से जारी हुआ, जो तात्कालिक प्रभाव से लागू माना जाएगा।

cg transfer :जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों से हटाकर अन्य महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिलाषा दास को जेल विभाग से स्थानांतरित कर GAD (क-9) में पदस्थ किया गया है। वहीं मुकेश तांड़ी, जो अभी सामान्य प्रशासन (क-3) में पदस्थ थे, अब कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यभार संभालेंगे।

 

 

cg transfer :इस व्यापक फेरबदल को विधानसभा सत्र और वर्षांत प्रशासनिक तैयारियों के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *