CG NEWS : बरती कला में चलित थाना, ग्रामीणों ने चोरी और नशे पर रोक लगाने की उठाई मांग

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरती कला में बुधवार को चलित थाना का आयोजन किया गया। यह पहल पुलिस अधीक्षक वैभव रमन लाल के निर्देश पर की गई, जिसमें पुलिस अनुविभागीय अधिकारी और चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखीं।

CG NEWS : ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं और नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। उन्होंने लिखित आवेदन देकर चोरी की वारदातों पर रोक लगाने और नशीली दवाओं व मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

CG NEWS : पुलिस ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सतर्क रहना बेहद जरूरी है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी गई। पुलिस द्वारा जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह चलित थाना लगाकर जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *