CG News: Dantewada : दंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर ने रखी ‘खेल क्रांति’ की नींव, वनांचल के युवाओं को मिलेगा नया मंच

CG News: Dantewada : दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम हाई स्कूल में बुधवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने मानदेशी फाउंडेशन के सहयोग से बने मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य वनांचल क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना है।

इस मौके पर मानदेशी फाउंडेशन की संस्थापक चेतना सिन्हा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के साथ रस्साकशी, वॉलीबॉल, दौड़ और खो-खो जैसे खेलों में हिस्सा लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।

सचिन ने अपने संबोधन में कहा कि युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए केवल जुनून नहीं, बल्कि मजबूत बुनियादी सुविधाएं भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और प्रतिभा का संगम ही सफलता की कुंजी है। साथ ही छात्रों को खेल और पढ़ाई में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी।

CG News: Dantewada : फाउंडेशन की इस पहल के तहत क्षेत्र के करीब 50 गांवों में मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड विकसित किए जाएंगे, जहां क्रिकेट के साथ फुटबॉल, कबड्डी जैसे खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में बच्चों ने सचिन के आगामी जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

कलेक्टर ने कहा कि बस्तर अब शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और यहां के बच्चों में अपार प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।

CG News: Dantewada : इस अवसर पर कमिश्नर, आईजी, एसपी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

CG NEWS : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: आज बदल जाएगा मौसम, रायपुर समेत कई शहरों में बारिश के तगड़े आसार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के मुताबिक प्रदेश...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories