NMDC Plant : बचेली NMDC प्लांट में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर के दोनों पैर और एक हाथ कटा

संभावना की बारिश से बचने के लिए खड़ी मालगाड़ी के नीचे घुसा था मजदूर, अचानक ट्रेन चलने से हुआ भीषण हादसा | सीएमडी दौरे की तैयारियों के बीच घटना से मचा हड़कंप

NMDC Plant : फकरे आलम खान/बचेली: एनएमडीसी के लोडिंग प्लांट क्षेत्र में बीती रात एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे में मंगनार पटेल पारा निवासी 25 वर्षीय मजदूर अजय भोगामी गंभीर रूप से घायल हो गया।

NMDC Plant : मिली जानकारी के अनुसार, अजय भोगामी निजी कंपनी में रैक चेकिंग का कार्य करता था। रात के समय बारिश से बचने के लिए वह ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे चला गया। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी चल पड़ी और बाहर निकलने की कोशिश में वह पहियों की चपेट में आ गया।

हादसे की सूचना मालगाड़ी के गार्ड द्वारा बनाए गए वीडियो के जरिए सामने आई। इसके बाद साथियों ने तत्काल खोजबीन कर घायल मजदूर को पटरियों से निकाला और इलाज के लिए बचेली स्थित NMDC अपोलो अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मजदूर के दोनों पैर और एक हाथ कट गए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना के समय एनएमडीसी में सीएमडी के आगमन की तैयारियां भी चल रही थीं, ऐसे में इस हादसे ने पूरे परिसर में हड़कंप मचा दिया और आयोजन की रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है।

NMDC Plant : फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि इस गंभीर घटना के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories