Breaking News : ऑनलाइन टास्क के नाम राजधानी में फिर लाखों की ठगी…

रायपुर। राजधानी में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक से ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर 11 लाख 22 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।

पीड़ित युवक को ऑनलाइन माध्यम से टास्क पूरा करने पर मोटी कमाई का झांसा दिया गया। शुरुआत में कुछ रकम लौटाकर भरोसा दिलाया गया, फिर अलग-अलग खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। जब तक युवक को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी रकम लेकर फरार हो चुके थे।

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बैंक खातों की जानकारी जुटाकर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

राजधानी में इस तरह के साइबर क्राइम के लगातार बढ़ते मामलों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान लिंक, कॉल और लालच में आकर किसी भी प्रकार की ऑनलाइन लेन-देन से बचें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories