Jahangir Khan Arrested: देश छोड़कर भागने की कोशिश में था जहांगीर खान, STF ने दबोचा

Sanjay Sahu
Jahangir Khan Arrested

Jahangir Khan Arrested: कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने टीएमसी के पूर्व विधायक और फलता विधानसभा सीट से उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह देश छोड़कर नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था।

Jahangir Khan Arrested: जहांगीर खान हाल के विधानसभा चुनाव के बाद से फरार था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, दंगा भड़काने और मनी लॉन्ड्रिंग सहित कुल सात मामले दर्ज हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कर रही है।

Jahangir Khan Arrested: पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तकनीकी निगरानी (टेक्निकल सर्विलांस) का इस्तेमाल किया। उसके एक सहयोगी का फोन ट्रैक करने के बाद STF जहांगीर तक पहुंच गई।

Jahangir Khan Arrested: पहले कोलकाता हाईकोर्ट ने उसे गिरफ्तारी से अस्थायी राहत दी थी, लेकिन राहत की अवधि खत्म होने के बाद अदालत ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।

Jahangir Khan Arrested: गौरतलब है कि टीएमसी ने हालिया चुनाव में जहांगीर खान को फलता सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उसने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी थी। चुनाव के दौरान वह एक आईपीएस अधिकारी को कथित धमकी देने के मामले में भी चर्चा में रहा था। अंततः फलता सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *