Saturday, September 12, 2026
Home Madhya Pradesh MP News: ‘बच्चों को खाना पसंद नहीं …’, सुनते ही रसोइया ने...

MP News: ‘बच्चों को खाना पसंद नहीं …’, सुनते ही रसोइया ने चप्पल उठाई और प्रधानाध्यापक को दौड़ाकर पीटा

Sheopur News: निशानेबाज न्यूज़ डेस्क – मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किला रोड स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह एक महिला रसोइया और उसके पति पर प्रधानाध्यापक के साथ चप्पलों से मारपीट करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे स्कूल में पुताई का काम चल रहा था। प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह मजदूरों से स्कूल की पुताई करवा रहे थे। इसी दौरान स्कूल की रसोइया नसीर बानो अपने पति इस्माइल के साथ वहां मौजूद थी।बताया गया है कि प्रधानाध्यापक ने नसीर बानो से बच्चों के भोजन को लेकर बातचीत की। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि बच्चों को उनके हाथ का बना खाना पसंद नहीं आता। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और मामला धीरे-धीरे बढ़ गया।

विवाद बढ़ा तो चप्पल से मारने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, बातचीत के बाद रसोइया और उसके पति ने पुताई का काम रुकवा दिया और प्रधानाध्यापक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रधानाध्यापक ने जब गाली देने से मना किया तो विवाद और बढ़ गया।आरोप है कि इस दौरान इस्माइल ने प्रधानाध्यापक को पकड़ लिया, जबकि नसीर बानो ने चप्पल उठाकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए प्रधानाध्यापक वहां से भागने लगे। इस दौरान महिला रसोइया के उनके पीछे दौड़ने की बात भी सामने आई है।
Read More: MP Weather Today: 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, भोपाल-इंदौर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

स्कूल के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया
घटना के समय स्कूल में पुताई का काम कर रहे मजदूर और अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, प्रीतम के अलावा शिक्षिकाओं मीनू चौधरी, नरगिस आरा और मनोरमा गुप्ता ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।घटना का कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कूल परिसर में विवाद और मारपीट की स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

प्रधानाध्यापक ने थाने पहुंचकर की शिकायत
मारपीट की घटना के बाद प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह कोतवाली थाने पहुंचे और नसीर बानो तथा उनके पति इस्माइल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्रधानाध्यापक ने पुलिस को यह भी बताया कि नसीर बानो को लेकर पहले भी विभाग में लिखित शिकायत की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा सकती है।

स्कूल में मारपीट से उठे सवाल
स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक के साथ कथित मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के बीच विवाद को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here