Kolar Police Ashoknagar Murder Case: पुरानी रंजिश में हत्या कर फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी बदमाश को अशोकनगर पुलिस ने किया अरेस्ट

VIKASH KHALKHO

अशोकनगर। Nishaanebaz.com-Ashoknagar Mandsaur Mill Murder Case: अशोकनगर जिले के सनसनीखेज मंदसौर मिल हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार ₹10,000 के इनामी बदमाश कल्लू कुशवाह को चंदेरी के जंगलों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में लगभग 40 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Read More : Balaji Hospital Raipur: बालाजी अस्पताल की बिल्डिंग से कूदे आरक्षक की मौत, दो दिन बाद होना था हार्ट का ऑपरेशन

उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त 2026 को फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने फरसा, बका एवं डंडों से हमला कर उसके पुत्र की निर्मम हत्या कर दी। फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह लगातार फरार चल रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया था।

Read More : Dantewada PIB Media Interaction Event: दंतेवाड़ा में 12 सितंबर को ‘पत्रकार वार्तालाप’ का आयोजन, ‘नशा मुक्त युवा’ और पोषण माह पर होगी चर्चा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन और एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा व कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी का सुराग लगाया। 11 सितंबर को सटीक सूचना मिली कि आरोपी चंदेरी के बीहड़ जंगल क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने दबिश देकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन भागने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ा, जिससे उसके दाहिने हाथ और पैर में चोटें आईं। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

Read More : Raipur Dharsiwa Police Preventive Action: आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए धरसींवा पुलिस की कार्रवाई, 19 असामाजिक तत्वों पर BNSS के तहत बाउंड ओवर

अशोकनगर पुलिस इस मामले में पूर्व में ही 3 बालिग आरोपियों और 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर चुकी है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद हैं। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि गंभीर और जघन्य अपराधों के प्रति अशोकनगर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, ताकि जिले में नागरिकों को पूरी तरह से सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *