National Anthem : ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण : दुर्ग में 7 नवंबर को भाजपा करेगी सामूहिक गायन सहित अनेकों आयोजन

VIKASH KHALKHO

National Anthem :  दुर्ग। 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देशव्यापी उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में, 7 नवंबर को पूरे देश में 150 स्थानों पर होने वाले सामूहिक गायन के वृहद कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग में भी किया गया है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें दुर्ग संभाग मुख्यालय में होने वाले इस सामूहिक गायन की रूपरेखा तैयार की गई।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि ‘वंदे मातरम’ गीत राष्ट्रवाद और एकता का सशक्त माध्यम है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों में प्रमुख भूमिका निभाई। यह गीत आज भी देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणापुंज है, जो जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है।

National Anthem :
जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू ने कार्यक्रम का विस्तारपूर्वक विवरण देते हुए बताया कि 7 नवंबर को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर, दुर्ग जिला मुख्यालय में पुराना बस स्टैंड पर शाम 3:00 बजे सामूहिक रूप से गायन का कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार आरु साहू की सांस्कृतिक टीम की शानदार प्रस्तुति भी होगी। दुर्ग शहर के समस्त नागरिक, जिले के तमाम वरिष्ठ नेता, समाजसेवी, व्यापारिक संगठन, युवा, महिला और विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण इस सामूहिक गायन में उपस्थित रहेंगे।

National Anthem :
महापौर अलका बाघमार ने समाज के हर वर्ग को इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने ‘वंदे मातरम’ का इतिहास बताते हुए कहा कि यह गीत 1875 में रचा गया था, जिसका अर्थ है ‘मां मैं तुम्हें नमन करता हूं’। उन्होंने याद दिलाया कि 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसका प्रसिद्ध वाचन किया था और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1950 में इसे राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया।

भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ आज भी भारत की एकता, शक्ति और मातृभूमि के प्रति प्रेम का प्रतीक है, और यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना जागृत करने वाला एक मंत्र है।

बैठक में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, निगम सभापति श्याम शर्मा सहित कई जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *