Thursday, September 10, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Hotel Receptionist Gangrape : भोपाल में हैवानियत: होटल रिसेप्शनिस्ट के साथ गैंगरेप,...

Hotel Receptionist Gangrape : भोपाल में हैवानियत: होटल रिसेप्शनिस्ट के साथ गैंगरेप, पूर्व महिला सहकर्मी ने बेटे संग मिलकर रची साजिश

cg rape

Hotel Receptionist Gangrape : भोपाल: राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय होटल रिसेप्शनिस्ट के साथ दरिंदगी की गई। इस घिनौनी वारदात में एक महिला समेत उसके बेटे और दोस्त के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पूरी साजिश होटल की पूर्व महिला रिसेप्शनिस्ट विनीता ने रची थी, जिसने पीड़िता को झांसे में लेकर होटल के एक कमरे में बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

बंधक बनाकर की मारपीट: आरोपी महिला विनीता ने अपने बेटे और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर युवती को कमरे में बंधक बना लिया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल में फंसी युवती की चीख-पुकार सुनकर होटल स्टाफ को शक हुआ, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी: सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला विनीता को हिरासत में ले लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में दो थानों की पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here