Saturday, September 12, 2026
Home Chhattisgarh Dantewada PIB Media Interaction Event: दंतेवाड़ा में 12 सितंबर को ‘पत्रकार वार्तालाप’...

Dantewada PIB Media Interaction Event: दंतेवाड़ा में 12 सितंबर को ‘पत्रकार वार्तालाप’ का आयोजन, ‘नशा मुक्त युवा’ और पोषण माह पर होगी चर्चा

दंतेवाड़ा। Nishaanebaz.com-Dantewada PIB Media Interaction Event: केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रायपुर द्वारा आगामी 12 सितंबर 2026 को जिला पंचायत सभागार, दंतेवाड़ा में जिले के पत्रकारों के लिए एक विशेष ‘पत्रकार वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’, ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ तथा हाल ही में लागू हुए ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026’ जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण समसामयिक और सामाजिक विषयों पर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करना है।

Read More : आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए धरसींवा पुलिस की कार्रवाई, 19 असामाजिक तत्वों पर BNSS के तहत बाउंड ओवर

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में दंतेवाड़ा के स्थानीय विधायक चैतराम आटामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला के दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी तरुण कुमार देशमुख विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविकांत ध्रुव ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के लक्ष्यों, पोषण के महत्व और जिले से कुपोषण के उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालेंगे। इसके अलावा, नगर पालिका अधिकारी अरुण कुमार ध्रुव द्वारा ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026’ के तहत कचरे के वैज्ञानिक निपटान, पृथक्करण और स्वच्छता के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Read More :  सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए तबादला आदेश, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में पदस्थ हुए नए अपर आयुक्त

कार्यक्रम के दौरान पत्र सूचना कार्यालय के उप निदेशक रमेश जायभाये पत्रकारों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ‘पत्रकार कल्याण योजना’ के बारे में विस्तार से अवगत कराएंगे। वे योजना के तहत पात्र पत्रकारों और उनके परिजनों को मिलने वाली आपातकालीन सहायता, जैसे दुर्घटना या गंभीर बीमारी के समय मिलने वाली वित्तीय राहत और आवेदन प्रक्रिया के नियमों को रेखांकित करेंगे। इसके साथ ही, वे सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 18 के तहत डिजिटल समाचार प्रकाशकों के लिए आचार संहिता और शिकायत निवारण व्यवस्था के प्रावधानों पर भी जानकारी देंगे।

Read More : पवन सिंह और काजल राघवानी के गाने पर छिड़ा कानूनी संग्राम, बनिजय एशिया को हर्जाने का नोटिस

पत्रकार वार्तालाप का मूल ध्येय पत्रकारों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सामाजिक जागरूकता अभियानों तथा नए प्रशासनिक नियमों के प्रति तथ्यपरक रूप से जागरूक करना है, ताकि मीडिया के माध्यम से जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पत्रकारों के प्रश्नों एवं महत्वपूर्ण सुझावों पर परिचर्चा की जाएगी, जिसके उपरांत सामूहिक दोपहर भोज के साथ इस विशेष आयोजन का समापन होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here