MP Weather Today: निशानेबाज न्यूज़ डेस्क- मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 12 से 15 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों के लिए कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।इस दौरान कुछ इलाकों में भारी और अति भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 सितंबर की सुबह 8:30 बजे से 13 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक रायसेन और सागर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।इसके अलावा भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, रतलाम, गुना, ग्वालियर, रीवा, सतना, जबलपुर, मंडला, दमोह और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार हैं।
13 सितंबर को इन जिलों में अति भारी बारिश का खतरा
13 सितंबर की सुबह से 14 सितंबर की सुबह तक मौसम का असर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बड़वानी और धार में अति भारी बारिश की संभावना जताई है।इन दोनों जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, शहडोल, जबलपुर, सागर, छतरपुर और दमोह समेत कई जिलों में भी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा रहेगा।सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
Read More: MP Weather Today: आसमान में मंडराया खतरा! रीवा-सतना समेत इन जिलों में तेज बारिश और बिजली
14 सितंबर को भी कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम
14 सितंबर की सुबह से 15 सितंबर की सुबह तक मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम खराब रहने की संभावना है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर और नीमच समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में भी बारिश और वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है।वहीं बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम और मंदसौर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
15 सितंबर को अलीराजपुर में भारी बारिश के आसार
15 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, उज्जैन, देवास, ग्वालियर, रीवा, सतना, जबलपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला और बालाघाट समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रह सकता है।मौसम विभाग ने अलीराजपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
आंधी और बिजली के दौरान रहें सावधान
तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है। कुछ स्थानों पर नदी-नालों और जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ सकता है। बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका रहती है।बिजली चमकने और आंधी चलने के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें। पेड़ के नीचे खड़े न हों और जलस्रोतों से दूरी बनाए रखें। घर में रहने पर खिड़की और दरवाजे बंद रखना सुरक्षित रहेगा।
किसानों के लिए भी जारी की गई सलाह
बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को खेतों में सिंचाई, खाद डालने और कीटनाशक का छिड़काव फिलहाल टालने की सलाह दी गई है। खेत में पानी की निकासी की व्यवस्था पहले से रखना जरूरी है।
तेज हवाओं से सब्जियों, बेल वाली फसलों और छोटे फलदार पौधों को नुकसान हो सकता है। ऐसे पौधों को सहारा देने की सलाह दी गई है। कटी हुई फसल, बीज, खाद और कृषि उपकरणों को सुरक्षित और पानी से बचने वाली जगह पर रखें।बारिश और आंधी की संभावना के दौरान कटाई, मड़ाई और फसल सुखाने का काम टालना बेहतर होगा। पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें और खराब मौसम में खुले मैदान में चरने के लिए न छोड़ें।







[…] […]