Delhi-NCR : पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: एनसीआर राज्यों ने ग्रीन पटाखों की सशर्त अनुमति मांगी

VIKASH KHALKHO

दिल्ली/एनसीआर : दिल्ली-एनसीआर में पटाखे जलाने पर लगी पाबंदी को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान एनसीआर राज्यों ने अदालत से ग्रीन पटाखों को सशर्त अनुमति देने की मांग की। राज्यों का कहना था कि अगर अदालत अनुमति दे, तो केवल एनईईआरआई (NEERI) द्वारा प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही बाजार में बेचे जाएं और सख्त निगरानी व समय सीमा लागू की जाए।

Read More : Singrauli News : शहरी क्षेत्र में खोदे गए गड्डे पाटने में ठेकेदार की लापरवाही, सड़क हादसे का खतरा

प्रमुख प्रस्तावित दिशा-निर्देश :

  • दिवाली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति।
  • केवल एनईईआरआई प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री।
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित।
  • क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति।

Read More : Singrauli News : सीकेडी माफियाओं ने जयंत साइलो के पास सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट, मामला दर्ज

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी पक्षों की दलीलों पर गौर किया, लेकिन कोई अंतिम आदेश अभी नहीं दिया। मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने सवाल किया कि पटाखों पर पहले से बैन के बावजूद AQI में सुधार हुआ या नहीं, जिस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि AQI में सुधार कोविड के कारण था, पटाखों की रोक के कारण नहीं।

पारदर्शिता और नियंत्रण:
पटाखा उत्पादकों के वकील ने सुझाव दिया कि केवल 49 प्रमाणित NEERI उत्पादकों को ही अनुमति दी जाए ताकि बिक्री पर नियंत्रण और पारदर्शिता बनी रहे। अदालत ने इस मुद्दे पर आगे की सुनवाई की तारीख निर्धारित की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *