MP CM Schedule Today : सीएम मोहन यादव का आज का व्यस्त दौरा…

Parivesh
MP CM Schedule Today

MP CM Schedule Today : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक व्यस्त कार्यक्रम के तहत बालाघाट और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वे भोपाल के शासकीय सुभाष एक्सीलेंस स्कूल पहुंचेंगे और यहां आयोजित खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ करेंगे।

MP CM Schedule Today : सुबह 11:55 बजे सीएम भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। वहां से दोपहर 12:50 बजे बालाघाट के कटंगी पहुंचेंगे और दोपहर 1:40 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा धन प्रोत्साहन राशि का वितरण, विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, और नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।

शाम 4 बजे कटंगी से जबलपुर लौटेंगे और शाम 4:50 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां देर शाम स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर दिन का समापन करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *