Chhatarpur Well Accident: नहाते समय कुएं में गिरी किशोरी, बचाने के लिए कूदा भाई; दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

Chhatarpur Well Accident: शिवम चौरसिया\ छतरपुर। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागवान में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेत पर बने एक खुले कुएं में नहाने गई 13 वर्षीय किशोरी का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरी। बहन को डूबता देख उसका 15 वर्षीय भाई उसे बचाने के लिए बिना अपनी जान की परवाह किए कुएं में कूद गया, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों भाई-बहन पानी की गहराई में समा गए। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Chhatarpur Well Accident:जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय मुस्कान राजपूत सोमवार सुबह खेत पर बने कुएं में नहा रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे कुएं में गिर गई। बताया जा रहा है कि कुएं के चारों ओर सुरक्षा के लिए कोई मुंडेर या बाउंड्रीवाल नहीं बनी थी, जिसके कारण हादसा हुआ।

READ MORE: CM Mohan Yadav Today Schedule:छात्रवृत्ति वितरण, भोजशाला दौरा, विकास कार्यों का लोकार्पण और जल संरक्षण अभियान में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

बहन को बचाने के लिए जान की बाजी लगा गया भाई

Chhatarpur Well Accident:मुस्कान को पानी में डूबता देख उसका 15 वर्षीय सगा भाई सत्यजीत राजपूत घबरा गया और उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्यजीत ने बहन को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुएं की अधिक गहराई और पानी ज्यादा होने के कारण वह खुद भी बाहर नहीं निकल सका। कुछ ही पलों में दोनों भाई-बहन पानी में डूब गए।

बड़े भाई ने देखा तो मचाया शोर

Chhatarpur Well Accident:घटना की जानकारी तब लगी जब दोनों का बड़ा भाई निरंजन राजपूत कुएं के पास पहुंचा। उसने पानी में भाई-बहन के शव उतराते हुए देखे तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Chhatarpur Well Accident:परिजन दोनों बच्चों को तत्काल लवकुशनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। मासूम भाई-बहन की एक साथ मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

READ MORE: Indore News : इंदौर में युवती से मिलने पहुंचे नगर सैनिक की लोगों ने की पिटाई, चोरी और छेड़छाड़ के आरोपों से मचा हड़कंप

पुलिस ने शुरू की जांच

Chhatarpur Well Accident:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसा कुएं में फिसलने और डूबने से होना सामने आया है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Chhatarpur Well Accident:इस हादसे के बाद खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुएं के चारों ओर सुरक्षा मुंडेर बनाई गई होती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। गांव में कई कुएं बिना सुरक्षा इंतजामों के खुले पड़े हैं, जो बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories