Bhopal Rave Party : भोपाल में ‘नशे की सुबह’ : बगीचा रेस्टोरेंट बना ‘ड्रग्स डेन’; Instagram पर लाइव चला नंगा नाच, 350 युवाओं से वसूले ₹3500-3500

VIKASH KHALKHO

Bhopal Rave Party : भोपाल: राजधानी के बिलखिरिया इलाके में स्थित ‘बगीचा रेस्टोरेंट’ नए साल की सुबह किसी पारिवारिक रेस्टोरेंट के बजाय अवैध गतिविधियों का गढ़ बना रहा। ऑर्गनाइजर दर्पण सिंह ने कथित तौर पर नियम-कानूनों को ठेंगे पर रखकर यहाँ एक ऐसी ‘सीक्रेट पार्टी’ आयोजित की, जिसमें नशे और शराब का तांडव सुबह 7 बजे तक चलता रहा।

‘सीक्रेट एंट्री’ के नाम पर लाखों की उगाही

खबरों के मुताबिक, इस अवैध आयोजन में करीब 300 से 350 युवाओं का जमावड़ा लगा था। ऑर्गनाइजर दर्पण सिंह ने ‘सीक्रेट एंट्री’ के नाम पर प्रति व्यक्ति 3,500 रुपये की भारी-भरकम राशि वसूली। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रातों-रात लाखों रुपये बटोरने का यह खेल बिना किसी डर के चलता रहा।

सोशल मीडिया पर खुद साझा किए सबूत

हैरानी की बात यह है कि आरोपी दर्पण सिंह ने अपनी खुद की Instagram ID पर इन अवैध गतिविधियों के वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं। वायरल हो रहे वीडियो और स्क्रीनशॉट्स में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सुबह की पहली किरण तक युवा नशे में धुत होकर झूम रहे थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली के लिए चुनौती बन गए हैं।

पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

राजधानी में जहाँ एक ओर पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैदी का दावा कर रही थी, वहीं बिलखिरिया पुलिस की नाक के नीचे सुबह 7 बजे तक नशे का यह ‘अनुष्ठान’ चलता रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अब भी इस मामले में हाथ पर हाथ धरे बैठी है और आरोपी दर्पण सिंह के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *