Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh budget session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 20...

budget session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें

budget session
budget session

budget session : रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से होगी और यह 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

budget session : सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। अपने संबोधन में वे सरकार की नीतियों, योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

budget session : बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार का वित्तीय लेखा-जोखा सदन के पटल पर रखा जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, जनहित के मुद्दों, नए विधेयकों और अनुपूरक बजट पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here