CG NEWS :रायपुर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, मक्का-मदीना जाने से पहले दी गई अहम जानकारी

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS :रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रा 2026 पर जाने वाले जायरीनों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में रायपुर संभाग से 242 और बिलासपुर संभाग से 133 हाजी शामिल हुए। शिविर की शुरुआत मौलाना महताब ने कुरान की तिलावत से की।

CG NEWS :कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की। वहीं हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग ने यात्रियों को सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

CG NEWS :प्रशिक्षण में हज के अरकान, उमरा, मदीना यात्रा और जरूरी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही हज सुविधा ऐप के उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे यात्रा को और आसान बनाया जा सके।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *