mp news : नरेला की हिमांशी धाकड़ ने 10वीं में रचा इतिहास, मंत्री विश्वास सारंग ने घर पहुंचकर किया सम्मान

Rahul Goshwami

mp news Bhopal: भोपाल के नरेला क्षेत्र की छात्रा हिमांशी धाकड़ ने एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.4% अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रदेश में तीसरा और भोपाल में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

mp news: Rewa: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सरगर्मी, ध्रुव नारायण शुक्ला ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

हिमांशी की इस सफलता पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग स्वयं उनके ऐशबाग स्थित निवास पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हिमांशी की उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे नरेला और भोपाल के लिए गर्व का विषय है।

mp news Bhopal: मंत्री सारंग ने हिमांशी की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं और हिमांशी जैसी प्रतिभाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं।

इस मौके पर उन्होंने हिमांशी को प्रोत्साहित करते हुए एक लैपटॉप देने का वादा किया, ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई को और बेहतर ढंग से जारी रख सकें। हिमांशी ने बताया कि उनका लक्ष्य भविष्य में UPSC की तैयारी करना है, जिस पर मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ब्रिलियंट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हिमांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया है।

mp news Bhopal: इस अवसर पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी खुशी जाहिर करते हुए हिमांशी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *