bilaspur train accident : बिलासपुर रेल हादसा: 11 लोगों की मौत हुई थी, डीआरएम और दो बड़े अफसरों का तबादला

Sanjay Sahu
bilaspur train accident

bilaspur train accident : बिलासपुर: बिलासपुर रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर डीआरएम सहित दो बड़े अधिकारियों का तबादला किया है। यह कदम कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्राथमिक रिपोर्ट के बाद उठाया गया।

bilaspur train accident : 4 नवंबर को बिलासपुर के पास लाल खदान में खड़ी मालगाड़ी से मेमू लोकल ट्रेन टकरा गई थी। इस हादसे में लोको पायलट विद्यासागर समेत 11 लोगों की मौत हुई थी। CRS की रिपोर्ट में दुर्घटना की मुख्य वजह ट्रेन संचालन में खामी (Error in Train Operation) को बताया गया।

bilaspur train accident : रिपोर्ट के आधार पर रेलवे बोर्ड ने बिलासपुर डीआरएम राजमल खोईवाल को हटाकर वेस्टर्न रेलवे से उमेश कुमार को नियुक्त किया। वहीं, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (PCEE) राजीव कुमार बर्नवाल को ईस्ट सेंट्रल रेलवे में स्थानांतरित किया गया और उनके स्थान पर आरके चौधरी को नियुक्त किया गया। इसके पहले रेलवे बोर्ड ने सीनियर डीओपी मसूद आलम को फोर्स लीव पर भेजते हुए शशांक कोष्टा को सीनियर डीओपी नियुक्त किया था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *