CG Board: CG बोर्ड कॉपियों में ‘इमोशनल अपील’ का ट्रेंड, 33 नंबर के लिए शादी का हवाला, कहीं लिखी हनुमान चालीसा

Rahul Goshwami

CG Board: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कई छात्रों ने सवालों के जवाब देने के बजाय भावनात्मक अपीलें लिखकर परीक्षकों से पास करने की गुहार लगाई है।

CG Board: जानकारी के मुताबिक, कुछ छात्रों ने अच्छे अंक पाने के लिए धार्मिक आस्था का सहारा लिया तो कुछ ने अपनी निजी परिस्थितियों का हवाला दिया। एक छात्र ने पूरी उत्तर पुस्तिका में हनुमान चालीसा लिख दी और परीक्षक से उसे पास करने की अपील की।

वहीं एक छात्रा ने अपनी शादी का जिक्र करते हुए लिखा— “गरीब बेटी की शादी है, 33 नंबर देकर आशीर्वाद दें”, ताकि वह परीक्षा पास कर सके।

कुछ छात्रों ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सहानुभूति बटोरने की कोशिश की, जबकि एक छात्र ने नीट की तैयारी में व्यस्त होने की बात लिखकर पास करने की मांग की।

CG Board:बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कुल 2,66,173 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। हालांकि ऐसे मामलों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम रही है, फिर भी सामने आए उदाहरणों ने शिक्षकों को हैरान कर दिया।

CG Board:इस सत्र में 10वीं में 3,23,687 और 12वीं में 2,46,862 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें छात्राओं की संख्या अधिक रही। यह प्रदेश में बेटियों की शिक्षा के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *