Surajpur News: सूरजपुर : सूरजपुर जिले मे 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज सुबह अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुई रिहर्सल कार्यक्रम कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति व निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्लोबल पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र आयुष जायसवाल ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।
Surajpur News: समारोह की गरिमा और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रिहर्सल के दौरान जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस रिहर्सल कार्यक्रम में ग्लोबल पब्लिक स्कूल की नर्सरी कक्षा की नन्ही छात्रा आरूषि के मनमोहक नृत्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने नन्ही कलाकार की खुले मंच से प्रशंसा करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया।
Surajpur News: इसके साथ ही विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन एवं समर्पण का परिचय दिया गया। रिहर्सल कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में जिले के नागरिक, विद्यार्थीगण तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Surajpur News: सूरजपुर जिला मुख्यालय में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे ध्वजारोहण
Surajpur News: 26 जनवरी 2026 को अग्रसेन स्टेडियम, सूरजपुर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे। समारोह के दौरान प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके पश्चात 11:30 बजे तक सांस्कृतिक एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।









