Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीला पानी बना काल, मुआवजे को लेकर चक्का जाम

Indore News: इंदौर : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने के बाद, बीमार हुए लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। वहीं प्रशासन और डॉक्टर ऐसे लोगों की मौत दूसरी बीमारी से होना बता रहे हैं। बद्री प्रसाद ऐसे ही मृतक हैं जिन्हें डेरा के चलते भर्ती किया गया था और शुक्रवार की उनकी मौत हो गई। आज गुस्साए परिजनों ने सड़क पर रखकर चक्का जाम किया और मुआवजे की मांग की।

Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा में, दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हुए और कुछ की मौत हुई। डायरिया के चलते जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया था, उनकी मौत होने के बाद, डॉक्टर उन्हें अन्य बीमारी होना बता रहे हैं। जिसका परिजन पुरजोर विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार रात, 63 साल के बद्री प्रसाद की मौत के बाद भी ऐसा ही हुआ।

 

Indore News: भागीरथपुरा के निम्न आय वर्ग के लोग अचानक अपने परिजन के जाने से दुखी तो है ही, उनके पास अंतिम संस्कार करने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे में जब डॉक्टर ने मौत का कारण कुछ और बताया, तो उन्हें सहायता राशि भी नहीं मिलनी है। जिसके चलते गुस्साए परिजनों ने, सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। एक महीने पहले शैलेन्द्र की पत्नी की भी मौत दूषित पानी से होना बता रहे हैं।

 

Indore News: भाजपा और कांग्रेस दोनों ही, इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने से इनकार करते हुए, राजनीति कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष, महापौर और कैलाश विजयवर्गीय पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही वे मृतकों के परिजनों को एक करोड़ के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

 

Indore News: दूषित पानी के मामले में यह बड़ी विडंबना है, कि डायरिया के कारण भर्ती मरीजों का डायरिया ठीक होने के बाद, जब उनकी मौत हो रही है, तो डॉक्टर उनकी दूसरी बीमारियों का हवाला देकर, मौत होना बता रहे हैं। आरोप है, कि डायरिया के बाद, लोगों की किडनी, लीवर और फेफड़े खराब हो रहे हैं। ऐसे में, नियम के अनुसार परिजनों को सहायता राशि नहीं मिलेगी, जो उनकी परेशानी का सबसे बड़ा कारण है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories