Surajpur NEWS : बाइक सवार को बचाने की कोशिश में एसडीएम की कार घर में घुसी, चार घायल

Sanjay Sahu
Surajpur NEWS

Surajpur NEWS : सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सड़क हादसा सामने आया, जहां एसडीएम की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा।

Surajpur NEWS : इस घटना में रामानुजनगर के एडीएम अजय माडियम, दो पुलिसकर्मी और वाहन चालक घायल हो गए। सभी को हल्की चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, अजय माडियम रामानुजनगर से सूरजपुर जा रहे थे। देवनगर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक मकान से टकरा गया।

 

READ MORE:M.P News : रीवा में अमहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी से भरा बैग बरामद 

 

Surajpur NEWS : राहत की बात यह रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *