CG NEWS : ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई: निलंबित IAS समीर विश्नोई और पत्नी की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में निलंबित IAS अधिकारी समीर विश्नोई को लेकर अहम कार्रवाई सामने आई है। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने जांच के दौरान उनकी और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम पर दर्ज करोड़ों की बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

CG NEWS : जांच में खुलासा हुआ कि ये संपत्तियां अवैध कमाई से खरीदी गई थीं। इसके लिए उनकी पत्नी के नाम पर कई फर्म बनाई गई थीं, जिनके जरिए निवेश कर संपत्ति अर्जित की गई। एजेंसी के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया था।

CG NEWS : कार्रवाई के तहत महासमुंद में करीब 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर की महंगी जमीन और गायत्री नगर स्थित मकान समेत कई संपत्तियों को अटैच किया गया है। इसके अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आई हैं।

CG NEWS : इस कार्रवाई को एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत से मंजूरी मिली। अधिकारियों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की गई।

CG NEWS : गौरतलब है कि इससे पहले भी निलंबित अधिकारियों रानू साहू और सौम्या चौरसिया की संपत्तियों पर इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी है। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि चर्चित कोयला घोटाले के दौरान सिस्टम में बदलाव कर इस तरह के नेटवर्क को अंजाम दिया गया था, जिसमें समीर विश्नोई की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

CG NEWS : हाल ही में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने सभी संपत्तियों का विस्तृत विवरण विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद करोड़ों रुपये की इन संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *