Bilaspur Fraud Case : नौकरी और ट्रेडिंग के नाम पर 70 लाख की ठगी…….

बिलासपुर। Bilaspur Fraud Case : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिसमें नौकरी लगाने और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर कुल 70 लाख रुपए की ठगी की गई है। दोनों ही मामले सिविल लाइन थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bilaspur Fraud Case : सिस्टम से ‘संपर्क’ का झांसा, 50 लाख हड़पे

पुलिस के अनुसार, एक युवती और उसके साथी ने खुद को रसूखदार लोगों से जुड़ा बताकर नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं को फंसाया। आरोपी 6 लोगों से कुल 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने जब लंबे इंतजार के बाद नौकरी नहीं मिली और संपर्क टूट गया, तो सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Bilaspur Fraud Case

शेयर मार्केट में मुनाफे का सपना, 20 लाख की चपत

दूसरे मामले में जगमल चौक निवासी राहुल ठक्कर को शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगा गया। आरोपी आदित्य यादव ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताकर राहुल से 20 लाख रुपए वसूले और फिर गायब हो गया। मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही आरोपियों की लोकेशन ट्रेस

पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और बैंकिंग ट्रांजेक्शन खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़ितों की संख्या और ठगी की राशि बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories