M.P News : भोपाल में अलग-अलग घटनाओं से सनसनी, सुसाइड, गबन, शव और साइबर ठगी के मामले

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय महिला इंजीनियर तनु कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में प्रेम में असफलता का जिक्र किया गया है। मृतका इंदौर में निजी नौकरी करती थी और भोपाल में रहती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच जारी है।

41 लाख गबन मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में 41 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रकम को जमीन में दबाकर लोहे की पेटी में छिपा रखा था। पुलिस ने 33 लाख से अधिक नकदी बरामद की है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Read more : Surajpur NEWS : बाइक सवार को बचाने की कोशिश में एसडीएम की कार घर में घुसी, चार घायल

छोटे तालाब में मिला युवक का शव

तलैया थाना क्षेत्र के छोटे तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

साइबर ठगी में किसान के खाते से 2 लाख गायब

कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक किसान साइबर ठगी का शिकार हो गया। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और खाते से 2 लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक पहुंचने से पहले ही कई ट्रांजेक्शन हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *