इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, जांच अधिकारी को जान से मारने की धमकी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रेटा कार में बैठकर मोबाइल के जरिए पूरे सट्टे का संचालन कर रहे थे।

10 लाख नकद और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 10 लाख रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन और एक कार जब्त की है। मोबाइल फोन में सट्टेबाजी से जुड़े कई अहम डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए आरोपी

सूचना मिलने पर पुलिस ने आर्बिट मॉल के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से आकाश जिंदल (इंदौर) और प्रियांशु जैन (नीमच) को गिरफ्तार किया गया। दोनों गुजरात टाइटंस के मैच पर सट्टा लगा रहे थे।

जांच अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी

अज्ञात कॉलर ने बनाया दबाव

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक अलग मामले में जांच कर रहे हेड कॉन्स्टेबल किशोर सावलिया को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को “शिवराज सिंह” बताया और जांच रोकने के लिए दबाव बनाया।
Read more : M.P News : भोपाल में अलग-अलग घटनाओं से सनसनी, सुसाइड, गबन, शव और साइबर ठगी के मामले

FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर ली है। एडिशनल डीसीपी प्रियंका डुडवे के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *