M.P news : रीवा में होली की सुबह बड़ा हादसा, किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में होली की सुबह एक बड़ा अग्निकांड सामने आया। गढ़ थाना क्षेत्र में थाने के ठीक सामने स्थित एक किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

सुबह 4 बजे उठने लगा धुआं

बताया जा रहा है कि यह घटना होली के दिन सुबह करीब 4 बजे की है। आसपास के लोगों और गढ़ थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब दुकान से धुआं निकलते देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगवा, गढ़ और सुहागी थाना क्षेत्र से भी फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी।

जेसीबी से तोड़ा गया दुकान का शटर

आग बुझाने में सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि दुकान का शटर बंद था और उसे खोलना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके चलते मौके पर जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।

जेसीबी की मदद से दुकान का शटर तोड़ा गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने अंदर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

दुकानदार के भाई सुजीत गुप्ता ने बताया कि दुकान काफी पुरानी और बड़ी थी, जिसमें भारी मात्रा में किराना सामान रखा हुआ था। आग में अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया है।फिलहाल दुकान में बचे सामान का मिलान किया जा रहा है, जिसके बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।

Read More : M.P News : ओरछा में होली के दिन बड़ा हादसा: बेतवा नदी में डूबे दो युवक, एक की मौत

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से।इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *