M.P News : रीवा में अमहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी से भरा बैग बरामद

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रीवा के सिरमौर चौराहे पर ऑटो में छूटे ज्वेलरी से भरे बैग के मामले में अमहिया पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार शाम हुई घटना के बाद शनिवार दोपहर तक बैग को बरामद कर लिया गया।

20 लाख के गहनों से भरा था बैग

पीड़ित महिलाओं के अनुसार बैग में करीब 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात रखे हुए थे। महिलाएं अजगरहा से अमरपाटन के धमना में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

CCTV से मिला सुराग

घटना के बाद अमहिया पुलिस ने चौराहे पर लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर ऑटो चालक की पहचान कर उसके घर दबिश दी गई, जहां से गहनों से भरा बैग बरामद कर लिया गया।

पीड़िताओं ने जताया आभार

बैग सुरक्षित मिलने के बाद पीड़िता सिंपी सिंह और उनकी बहन ने अमहिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद कहा।

 कार्रवाई से किया इनकार

दिलचस्प बात यह रही कि बैग मिलने के बाद पीड़ित महिलाओं ने ऑटो चालक के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *