Ganesh Visarjan 2025 : फूलों से अगरबत्ती, बांस से ट्री गार्ड : भोपाल में गणेश विसर्जन के साथ पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल…

Ganesh Visarjan 2025 : भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश उत्सव का समापन धूमधाम से हो रहा है। शहर के 8 बड़े घाटों और 33 अस्थायी कुंडों में शनिवार सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। अब तक छोटी-बड़ी मिलाकर एक लाख से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका है।

Ganesh Visarjan 2025 : महापौर की अनूठी पहल

विसर्जन घाट पर मौजूद महापौर मालती राय ने लोगों से विसर्जन से पहले फूल, माला, वस्त्र और अन्य पूजन सामग्री को दान करने की अपील की। महापौर ने बताया कि इस सामग्री का दोबारा उपयोग किया जाएगा। गणेश प्रतिमाओं के वस्त्रों से पूजा के बैग बनाए जाएंगे, फूलों से अगरबत्तियां और मालाओं से खाद बनेगी। अगरबत्ती और पंडालों के बांस से ट्री गार्ड भी बनाए जाएंगे। इस पहल से शहर की वाटर बॉडीज को प्रदूषित होने से बचाने में मदद मिलेगी। अब तक हजारों क्विंटल पूजन सामग्री का एकत्रीकरण किया जा चुका है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रशासन ने विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने घाटों का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि सभी विसर्जन स्थलों पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस और नगर निगम की टीमें तैनात हैं, ताकि सुरक्षा के साथ मूर्तियों का विसर्जन सुनिश्चित किया जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories