Ujjain News : मामूली विवाद में खूनी खेल : चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या….

Ujjain News : उज्जैन। उज्जैन के खाराकुआं थाना क्षेत्र में एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार रात बुधवारिया के पास 50 वर्षीय सुनील मालवीय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सिद्धार्थ मालवीय को हिरासत में ले लिया है।

Ujjain News : क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, अवंतीपुरा निवासी सुनील मालवीय अचार-पापड़ का व्यवसाय करते थे। शनिवार देर रात सुनील और सिद्धार्थ मालवीय के बीच उनके घर के बाहर कहासुनी हुई। इसके बाद सिद्धार्थ ने गोंदा की चौकी और बुधवारिया के बीच सुनील पर चाकू से हमला कर दिया। गहरे घाव और अधिक खून बहने की वजह से सुनील की मौत हो गई।

आरोपी पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सुनील के बेटे जयेश का कुछ समय पहले सिद्धार्थ से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर सिद्धार्थ ने सुनील पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिद्धार्थ एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी बाउंडओवर की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अब उसके बाउंड भंग करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories