Sunday, September 6, 2026
Home Chhattisgarh Indian Railways News: सावन में यात्रियों को राहत: पूरे रूट पर चलेगी...

Indian Railways News: सावन में यात्रियों को राहत: पूरे रूट पर चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस, रेलवे ने रद्द किया आंशिक संचालन का फैसला

Indian Railways

Indian Railways News: रायपुर। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर/जसडीह) जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। गाड़ी संख्या 13287/13288 दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस अब पूरे अगस्त माह में अपने निर्धारित पूर्ण मार्ग पर संचालित होगी। रेलवे ने पहले इस ट्रेन को आंशिक मार्ग तक चलाने का जो निर्णय लिया था, उसे वापस ले लिया है।

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल–धारुआडीही सेक्शन में ट्रैक रखरखाव और आधारभूत संरचना विकास कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक प्रस्तावित है। इसी वजह से साउथ बिहार एक्सप्रेस को कुछ दिनों के लिए केवल दुर्ग से राउरकेला के बीच संचालित करने का फैसला लिया गया था।

Indian Railways News: हालांकि, सावन के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेन को पूरे मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया है। इससे छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Indian Railways News: अगस्त माह का संचालन कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

* गाड़ी संख्या 13288 (आरा–दुर्ग): 6, 13, 20 और 27 अगस्त 2026 को आरा से रवाना होने वाली ट्रेन चांडिल–कांद्रा–सीनी के परिवर्तित (डायवर्टेड) मार्ग से संचालित होगी।
* गाड़ी संख्या 13287 (दुर्ग–आरा): 7, 14, 21 और 28 अगस्त 2026 को दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन अपने नियमित निर्धारित मार्ग से ही चलेगी।

Indian Railways News: रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here