Raipur GST Raid: 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: GST विभाग ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, 9.54 करोड़ के टैक्स फ्रॉड की जांच जारी

Sanjay Sahu
Raipur GST Raid

Raipur GST Raid: रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 करोड़ रुपये की कथित फर्जी बिलिंग के मामले में मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। विभाग के अनुसार, आरोपी ने फर्जी बिलों के जरिए 9.54 करोड़ रुपये के GST फ्रॉड को अंजाम दिया। उसे 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Raipur GST Raid: प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विजय कुमार यादव ने मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज और मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज के नाम से दो फर्मों का संचालन किया। इन फर्मों के माध्यम से करीब 53 करोड़ रुपये की कथित बोगस बिलिंग कर 9.54 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) विभिन्न फर्मों को ट्रांसफर किया गया।

Raipur GST Raid: जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी ने बंद हो चुकी और फर्जी फर्मों से प्राप्त कथित फर्जी ITC का दावा कर उसका उपयोग अपनी टैक्स देनदारी समायोजित करने में भी किया।

Raipur GST Raid: GST विभाग की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग के अनुसार, 10 ऐसी फर्मों से, जिनका GST पंजीयन रद्द हो चुका था या जो आपस में संबंधित पक्ष थीं, ITC-02 के माध्यम से 6.13 करोड़ रुपये के फर्जी ITC का दावा और उपयोग किया गया। जबकि इन फर्मों के बीच न तो कोई वास्तविक विलय (Merger), डी-मर्जर (Demerger) और न ही अमलगमेशन (Amalgamation) हुआ था।

Raipur GST Raid: इसके अलावा पंजाब सहित अन्य राज्यों की 9 ऐसी फर्मों से, जिनका GST पंजीयन रद्द हो चुका था या जो अस्तित्व में ही नहीं थीं, 1.99 करोड़ रुपये के फर्जी ITC का दावा किया गया। जांच में इन फर्मों के साथ किसी भी प्रकार की वास्तविक माल आपूर्ति के प्रमाण नहीं मिले।

Raipur GST Raid: विभाग ने यह भी पाया कि बिना वास्तविक खरीद के GSTR-2B की तुलना में GSTR-3B में 1.41 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम कर उसका लाभ लिया गया।

Raipur GST Raid: GST विभाग के मुताबिक आरोपी ने केवल अन्य फर्मों को ही 9.54 करोड़ रुपये का फर्जी ITC ट्रांसफर नहीं किया, बल्कि स्वयं भी समान राशि के फर्जी ITC का दावा और उपयोग किया। बिना वास्तविक खरीद-बिक्री के केवल बिलों के आधार पर लेन-देन दर्शाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ लिया गया, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हुआ।

Raipur GST Raid: राज्य GST विभाग ने बताया कि फर्जी बिलिंग और बोगस ITC के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। विभाग का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *