CG BREAKING : वाणिज्यिक कर सहायक आयुक्त निलंबित, व्यापारियों की शिकायत पर कार्रवाई

Parivesh
Breaking News

CG BREAKING : रायपुर। वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त सह निरीक्षक विधान रंजन कुलू पर वसूली के गंभीर आरोप के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य कर आयुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CG BREAKING : जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिले के व्यापारियों ने निरीक्षण और सत्यापन के दौरान अधिकारी द्वारा **अवैध वसूली** किए जाने की शिकायत की थी। इस पर राज्य कर सहायक आयुक्त, महासमुंद वृत्त ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

CG BREAKING : निलंबन की अवधि में विधान रंजन कुलू का मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, रायपुर संभाग-1 तय किया गया है। साथ ही नियमों के तहत उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *