देवास रेलवे स्टेशन पर हादसा : ट्रेन की चपेट में आया एसएफ जवान, एक हाथ कटा

Parivesh

देवास। शहर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सुरक्षा बल (एसएफ) के जवान का हाथ कट गया। घायल जवान की पहचान जितेंद्र चौहान के रूप में हुई है, जो बालू सिंह चौहान के पुत्र हैं।

जानकारी के अनुसार, जवान रणथंभौर एक्सप्रेस से देवास से इंदौर की ओर जा रहा था। ट्रेन में चढ़ते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक हाथ कट गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जवान को गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही देवास पुलिस विभाग के आरआई रणजीत सिंह ठाकुर भी अस्पताल पहुँचे और घायल जवान की स्थिति की जानकारी ली।

रेलवे स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और यात्रियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार में चढ़ने की कोशिश के कारण हुआ। पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *