Jabalpur Crime : उड़द मूंग की फसल चोरी करने वाले 11 शातिर चोर गिरफ्तार, 4.50 लाख की चोरी का खुलासा

Parivesh
Jabalpur Crime

Jabalpur Crime : जबलपुर। पनागर क्षेत्र में किसानों की उड़द मूंग की फसल लगातार चोरी हो रही थी। कई किसानों ने पनागर थाने में मामले दर्ज कराए थे। पुलिस ने लंबी जांच और छानबीन के बाद 11 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

Jabalpur Crime : जानकारी के अनुसार, चोर पीड़ित के मकान से पिकअप वाहन का उपयोग कर उड़द मूंग की चोरी कर रहे थे। चोरी की गई मूंग की कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद इलाके में चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी और किसानों को सुरक्षा की गारंटी मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *