Bihar news : ‘डुप्लीकेट नहीं, ओरिजिनल CM चाहिए’ – तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला

VIKASH KHALKHO

पटना। बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। आरा में वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया। इस दौरान मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

Read News : Jabalpur News : पैसे के विवाद में दोस्त ने करवाई साथी की हत्या, नहर में मिली युवक की लाश, पुलिस ने 3 गिरफ्तार

नीतीश कुमार पर सीधा हमला

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘नकलची’ करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी योजनाओं की नकल कर जनता के सामने पेश कर रही है। तेजस्वी बोले, “तेजस्वी आगे-आगे चल रहा है और सरकार पीछे-पीछे उसकी नकल कर रही है।”

Read News : Reva Crime : मास्टरमाइंड ने दिया 15 लाख की चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ओरिजिनल बनाम डुप्लीकेट CM का सवाल

तेजस्वी यादव ने जनता से सवाल पूछा, “आपको ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट?” उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और वह ही बिहार के असली विकल्प हैं।

Read News : Tata Winger Plus लॉन्च : 2.2L डीजल इंजन और स्मार्ट फ्लीट कनेक्ट फीचर्स के साथ

रैली में मिली बड़ी प्रतिक्रिया

तेजस्वी ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक यात्रा रही है, लाखों लोगों ने इसका समर्थन किया। देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’। यह संदेश पूरे देश में फैल चुका है।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसलिए वे तेजस्वी के विजन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बहुत कुछ लागू किया जाएगा और बिहार में जनता के लिए नए फैसले किए जाएंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *