dhaar News : यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 40 वाहनों के चालान

Parivesh
dhaar News

dhaar News : महेंद्र सिंह ठाकुर /धार। नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा (भा.पु.से.) के निर्देशन में शनिवार को शहर में यातायात नियमों की जांच के लिए वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 से अधिक दोपहिया वाहन बिना नंबर प्लेट या गलत नंबर प्लेट के पाए गए।

dhaar News : यातायात पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की और गलत नंबर प्लेट को वाहन से हटवाया। इसके अलावा बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट और मोडिफाईड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए कुल 25,000 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।

dhaar News : चैकिंग के दौरान यातायात थाना प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर, सूबेदार रोहित निकम और अजीत सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस का कहना है कि यह अभियान नियमों की अवहेलना रोकने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *