IRCTC New Rule : काम की खबर! कर रहे हैं ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग तो जान लीजिए ये नया फरमान, होगा काम आसान, वर्ना…

Rahul Goshwami

IRCTC New Rule/नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार,भारतीय रेलवे ने अपनी ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में एक बड़ा बदलाव किया है। जी हां, अब IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेन टिकट बुक करते समय यात्रियों का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है और दलालों एवं बड़ी बुकिंग एजेंसियों द्वारा टिकटों पर नियंत्रण को कम करना है।

आम यात्रियों के लिए आसान-सुरक्षित बुकिंग
IRCTC New Rule इस बाबत रेल मंत्रालय के अनुसार, अब आरक्षित ट्रेन टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को पहले अपने IRCTC अकाउंट में आधार नंबर जोड़ना होगा और OTP के जरिए प्रमाणीकरण करना होगा। हालांकि यह यह नियम 28 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है।

Read More : Indian Railways : त्योहारों में रेल यात्रा हुई आसान, वॉर रूम से हो रही स्टेशनों की 24 घंटे निगरानी…

दरअसल देखा गया है कि ,आम यात्री अक्सर टिकट बुकिंग में दलालों और बड़े एजेंटों के कारण परेशान हो जाते थे। कई बार वे सुबह की आरक्षण खिड़की में टिकट नहीं ले पाते थे। अब आधार प्रमाणीकरण से यह समस्या कम होगी। केवल वास्तविक यात्री ही टिकट बुक कर पाएंगे।

डिजिटल इंडिया में पारदर्शिता का कदम
IRCTC New Rule वहीं आधार लिंक करने के बाद, बुकिंग के समय यात्री का नाम, जन्मतिथि और लिंग आधार के साथ मिलान किया जाएगा। यदि कोई जानकारी गलत होगी, तो सुधार की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह बदलाव ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को अधिक भरोसेमंद और पारदर्शी बनाएगा।

इस बाबत रेल मंत्रालय ने बताया कि ऑफलाइन PRS काउंटर से टिकट बुक करने पर यह नियम लागू नहीं है, इसलिए जिन लोगों को डिजिटल सुविधा का अनुभव नहीं है, वे सामान्य तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं।

जनता पर पड़ेगा सकारात्मक असर
इस व्यापक बदलाव से आम यात्रियों को ज्यादा टिकट उपलब्ध होंगे और उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा की योजना बनाने में सुविधा होगी। दलालों और एजेंटों के अत्यधिक बुकिंग करने की प्रवृत्ति अब कम होगी। इसका सीधा फायदा रेल यात्रा करने वाले नागरिकों को होगा, जो समय पर और उचित टिकट पाकर यात्रा कर सकेंगे।

Read More : Gwalior Railway Station : रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, पांच घंटे तक फंसे रहे यात्री, रेलवे की बड़ी…

IRCTC New Rule  रेल मंत्रालय ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे पहले से ही अपने IRCTC अकाउंट में आधार लिंक कर लें, ताकि बुकिंग के समय कोई परेशानी न हो।

देखा जाए तो, IRCTC का यह कदम भारत के आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग को सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। इससे न केवल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि वास्तविक यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार टिकट मिलने की संभावना भी अधिक होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *