Virendra Tomar Arrested : रायपुर में सूदखोरी साम्राज्य का पतन : 151 दिन बाद पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर तोमर…जानें आगे की कार्रवाई

Parivesh
Virendra Tomar Arrested

Virendra Tomar Arrested : रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के सबसे बड़े सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग रैकेट का मास्टरमाइंड वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी तोमर आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वही शख्स है जो पिछले 151 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था और रंगदारी, अवैध हथियारों और सूदखोरी के दम पर शहर में दहशत फैला रखी थी।

Virendra Tomar Arrested : जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने रूबी तोमर को ग्वालियर से दबोच लिया, जब वह एक लोअर-टीशर्ट में सामान्य व्यक्ति की तरह घूम रहा था। ग्वालियर पुलिस की मदद से रायपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सड़क मार्ग से रायपुर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

READ MORE : Tomar Brothers Case : पुलिस की सबसे बड़ी नाकामी : तीन महीने बाद भी फरार तोमर ब्रदर्स…

रायपुर के सूदखोरी नेटवर्क में रूबी तोमर और उसका भाई रोहित तोमर उर्फ “गोल्डन मैन” प्रमुख भूमिका में थे। दोनों भाइयों ने मिलकर शहर में करोड़ों रुपए का कर्ज देकर ब्याज पर ब्याज वसूलने का जाल फैला रखा था। ब्याज न देने पर ये लोग ब्लैकमेलिंग और धमकी के जरिए जमीनें और संपत्तियाँ हड़पते थे।

पुलिस ने पहले ही इनके ठिकानों पर छापा मारकर करीब 40 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री, 3.5 करोड़ का सोना और लाखों की चांदी जब्त की थी। दोनों भाइयों पर 16 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं। इसके अलावा, हाईकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश में थी।

READ MORE : Tomar brothers : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की चार प्रॉपर्टी को कुर्क करने का आदेश, कल तक कोर्ट में पेश नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

रायपुर पुलिस आज रविवार को इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी का आधिकारिक खुलासा करेगी। वहीं, सूदखोरी रैकेट का दूसरा बड़ा चेहरा रोहित “गोल्डन मैन” तोमर अब भी फरार है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *