Raipur Exhibition: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर फैशन और लाइफस्टाइल के रंगों में रंगने जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित सायाजी होटल में 7 अगस्त से 9 अगस्त तक तीन दिवसीय ‘रिवाज़’ फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा एग्जीबिशन में देशभर के करीब 65 नामी डिज़ाइनर अपने नए और एक्सक्लूसिव कलेक्शन के साथ हिस्सा लेंगे, जिससे राजधानीवासियों को एक ही स्थान पर लेटेस्ट फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजक लव गर्ग और अपर्णा सरीन ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य देशभर के उभरते और स्थापित डिज़ाइनर्स को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना और फैशन प्रेमियों तक उनके नवीनतम कलेक्शन पहुंचाना है।
एक ही छत के नीचे मिलेगा फैशन और लाइफस्टाइल का पूरा संसार
प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को वेस्टर्न वियर, एथनिक आउटफिट्स, डिजाइनर ज्वेलरी, किड्स वियर, होम डेकोर, फुटवियर, बैग्स और फैशन एक्सेसरीज की आकर्षक और प्रीमियम रेंज देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि हर आयु वर्ग और हर पसंद के लोगों के लिए यहां विशेष कलेक्शन उपलब्ध रहेगा।
33 से अधिक शहरों में हो चुका है सफल आयोजन
Raipur Exhibition: आयोजक लव गर्ग ने बताया कि ‘रिवाज़’ फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन देश के 33 से अधिक शहरों में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। यह प्लेटफॉर्म देशभर के डिज़ाइनर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और ग्राहकों तक सीधे पहुंचने का अवसर प्रदान करता है।
राजधानीवासियों से की प्रदर्शनी में शामिल होने की अपील
आयोजनकर्ता अपर्णा सरीन ने रायपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खरीदारी का अवसर नहीं, बल्कि देशभर के नए फैशन ट्रेंड्स, डिज़ाइन और लाइफस्टाइल उत्पादों को करीब से जानने और अपनाने का भी शानदार मौका है।
छत्तीसगढ़ में 156 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी! 10 साल का इंतजार खत्म, गजट में जारी हुए नाम
Raipur Exhibition: फैशन, स्टाइल और आधुनिक लाइफस्टाइल से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए ‘रिवाज़’ फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी इस सप्ताह राजधानी रायपुर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है।




