Raipur Event: रायपुर में पहली बार होगा तीन दिवसीय ‘इनर अवेकनिंग’ कार्यक्रम, महर्षि आलोक जी देंगे आत्मजागृति और मार्गदर्शन

Anuj Nirala

Raipur Event: रायपुर। जीवन की भागदौड़, तनाव और मानसिक अशांति के बीच यदि आप आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में संतुलन की तलाश कर रहे हैं, तो रायपुर में आयोजित होने जा रहा तीन दिवसीय ‘इनर अवेकनिंग’ कार्यक्रम आपके लिए एक विशेष अवसर हो सकता है। आनंदम फाउंडेशन की ओर से 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को हर्ष पुष्प गार्डन, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर (रायपुर) में इस विशेष आध्यात्मिक एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन महर्षि आलोक जी के सान्निध्य में होगा। वे वर्षों से ध्यान, आत्मबोध और आंतरिक जागृति के माध्यम से लोगों को तनावमुक्त, सकारात्मक और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देते आ रहे हैं। उनके अनुभव-आधारित सत्रों से देशभर में हजारों लोगों ने मानसिक शांति, आत्मविश्वास और जीवन में नई ऊर्जा का अनुभव किया है।

CG News: रायपुर में तेज रफ्तार का कहर! स्कूल से लौट रही 7 साल की बच्ची को कार ने रौंदा

ध्यान, आत्मबोध और सकारात्मक जीवन का मिलेगा अनुभव

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ध्यान की प्रभावशाली तकनीकों, भावनात्मक संतुलन, ऊर्जा जागरण, आत्म-परिचय, बेहतर रिश्ते, सकारात्मक सोच और जीवन को नई दिशा देने वाले व्यावहारिक अनुभवों से परिचित कराया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल आध्यात्मिक ज्ञान तक सीमित नहीं होगा, बल्कि दैनिक जीवन की चुनौतियों का संतुलित तरीके से सामना करने की कला भी सिखाएगा।

सीमित सीटें, अग्रिम पंजीकरण जरूरी

Raipur Event: आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों को अग्रिम पंजीकरण कराना होगा। कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागी मानसिक शांति, आत्मिक विकास और जीवन में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक नई शुरुआत कर सकते हैं।

CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कहा- पेपर लीक हत्या से भी ज्यादा जघन्य अपराध

कार्यक्रम विवरण

  • कार्यक्रम: इनर अवेकनिंग (Inner Awakening)
  • तिथि: 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026
  • स्थान: हर्ष पुष्प गार्डन, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर, रायपुर

Raipur Event: पंजीकरण हेतु संपर्क

  • 8007372089
  • 8149750156
  • 9406119456

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *