CGPSC Paper Leak Case: CGPSC पेपर लीक मामला एक बार फिर चर्चा में है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सेवा परीक्षा-2021 के कथित प्रश्नपत्र लीक और भर्ती अनियमितता मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी टिप्पणी भी की।




