Tuesday, May 19, 2026
32.6 C
Raipur

drugs case : हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामला: नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की न्यायिक रिमांड बढ़ी, 15 सितंबर तक जेल भेजे गए, उगले ये राज

drugs case : रायपुर। राजधानी में सामने आए हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

drugs case : पूछताछ में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

drugs case : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नव्या और विधि हर महीने मुंबई और गोवा जाती थीं, जहां हाईप्रोफाइल युवाओं की नाइट पार्टियां आयोजित होती थीं। पूछताछ में उन्होंने रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी स्थित कई होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस की जानकारी दी है, जहां ऐसे आयोजन होते थे।

drugs case : विधि अग्रवाल की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ रायपुर के नामी होटल, क्लब और वेन्यू में न्यू ईयर समेत अन्य इवेंट्स आयोजित करती थी। इन पार्टियों की शुरुआत 25-30 लोगों के ग्रुप के साथ होती थी, लेकिन देर रात तक सिर्फ चुनिंदा 10-15 लोग ही रुकते थे। इन निजी आयोजनों में ड्रग्स और अश्लील गतिविधियों का भी खुलासा हुआ है।

drugs case : कई प्रभावशाली लोगों से जुड़ाव

drugs case : नव्या, विधि और हर्ष आहूजा के संपर्क में कई बड़े कारोबारी, उद्योगपति, सीए, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी थे। पूछताछ में उन्होंने इनके साथ पार्टी करने की बात कबूल की है। आरोपियों के मोबाइल से बरामद चैट्स के आधार पर पुलिस ड्रग्स खरीदने वालों की सूची तैयार कर रही है। इन लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा और उनके परिजनों को भी सूचित किया जाएगा। पुलिस अब फार्महाउस और क्लब संचालकों को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है।

drugs case : ऑपरेशन ‘निश्चय’ से अब तक 9 गिरफ्तारियां

drugs case : गंज थाना में दर्ज इस केस की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नव्या मलिक और अयान परवेज की निशानदेही पर गुरुवार को 4 और लोगों को पकड़ा गया:

* विधि अग्रवाल
* ऋषिराज टंडन
* सोहेल खान
* जुनैद अख्तर

drugs case : विधि और ऋषिराज शहर में बतौर इवेंट मैनेजर काम करते थे, जबकि सोहेल और जुनैद नव्या और अयान के करीबी बताए जा रहे हैं।

drugs case : पहले पकड़े गए आरोपी

drugs case : इस मामले में पहले हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 27.58 ग्राम एमडीएमए, 85,300 रुपये नकद, एक कार और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए थे। इसके बाद नव्या मलिक और अयान परवेज की गिरफ्तारी हुई थी। अब तक कुल 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

drugs case : जांच जारी, अन्य लिंक की तलाश

drugs case : पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जानकारी जुटाई है। इन्हीं कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और सप्लायर्स की तलाश कर रही है।

drugs case : ऐसे हुआ था खुलासा

drugs case : 23 अगस्त को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा गंज थाना पुलिस की टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोका। इसमें तीन आरोपी – हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया सवार थे। पुलिस ने इनके पास से ड्रग्स, कार, नकदी और मोबाइल बरामद किए। जब्त माल की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई। इसके बाद गंज थाने में नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories