Monday, May 11, 2026
31.1 C
Raipur

बीजापुर में SDOP की दबंगई : एसडीओपी ने पंचायतकर्मियों को बीच सड़क पर उतारे कपड़े…

बीजापुर। बीजापुर में SDOP की दबंगई : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस अफसर की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क पर मामूली साइड न देने की बात को लेकर पुलिस विभाग के एसडीओपी बृजकिशोर यादव ने अपनी मर्यादा लांघते हुए पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक को बीच रास्ते पर रोका और सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी। घटना में दोनों पंचायत कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।

बीजापुर में SDOP की दबंगई : पीड़ितों की पहचान उसकापटनम पंचायत के सचिव बाबू राम पुलसे और तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों पीएम आवास योजना के काम का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इस दौरान नैमेड़ मार्ग पर एसडीओपी की गाड़ी को साइड न मिलने से विवाद हुआ। आरोप है कि एसडीओपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाड़ी से उतरकर दोनों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप यह भी है कि उन्होंने कपड़े उतरवाकर मारपीट की और गोली मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। सचिव संघ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने देर रात भैरमगढ़ थाने का घेराव किया और एसडीओपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने अब तक एसडीओपी पर कोई कार्यवाही नहीं की है, सिर्फ दो सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया है।

स्थानीय लोगों और पंचायतकर्मियों का कहना है कि अगर आरोपी एसडीओपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा एसडीओपी को क्लीनचिट देने और केवल सुरक्षाकर्मियों पर कार्यवाही करने की कोशिशों को लोग “डैमेज कंट्रोल” कह रहे हैं। कई संगठनों ने इस पर खुलकर विरोध जताया है और न्याय की मांग की है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories